शिक्षा विभाग में 34 साल की सेवा जिला परिषद दांदडू वार्ड की समर्पित प्रत्याशी
Views: 42
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।
जिला परिषद दांदडू वार्ड से रेनू दतयाल ननांवा पंचायत से संबंध रखती है मिलनसार स्वभाव की धनी तथा भारतीय जनता पार्टी विचारधारा परिवार से उनका नाता है। शिक्षा विभाग से मार्च महीने में सेवानिवृत हुई है तथा समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर उनकी भूमिका रहती है। 34 वर्ष तक शिक्षा विभाग में सेवा करने के उपरांत राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। एमफिल तक शिक्षा प्राप्त करने के साथ हेड मास्टर के पद से रिटायर हुई है। राजनीति में पढ़ी-लिखी महिलाएं आगे आता है तो इस वार्ड का विकास करवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।प्रेम दतयाल उनके पति भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़े रहे हैं तथा जल शक्ति विभाग से रिटायर हुए हैं।
रेनू दतयाल को भारतीय जनता पार्टी टिकट देकर मैदान में उतरती है तो इस सीट को वह भाजपा की झोली में डाल सकती हैं। विभिन्न पंचायत में उनकी अपनी गहरी पैठ है। प्रेम दतयाल पुर्व में पंचायती राज संस्थाओं में प्रतिनिधि रहे हैं।
