दैनिक जीत समाचार

"Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today's e-paper online at zeetsamachar.com"

वृंदावन नांव दुर्घटना: जगराओं के युवक और लुधियाना की युवती के शव मिले, 3 अभी भी लापता

लुधियाना: (यादविंदर सिंह)

मथुरा के वृंदावन में नांव दुर्घटना में अब तक 13 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 22 लोगों को बचा लिया गया है और 3 लोग अभी भी लापता हैं। रविवार को तीसरे दिन भी बचाव अभियान जारी है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत करीब 250 लोगों की एक टीम बचाव अभियान में लगी हुई है। अब तलाशी क्षेत्र को 14 किलोमीटर से बढ़ाकर 20 किलोमीटर कर दिया गया है। आज सुबह 2 और शव मिले हैं। मृतकों की पहचान पंजाब के दुगरी (लुधियाना) की दिंकी और जगराओं के ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है।

प्रशासन के अनुसार, ज्यादा समय नदी में रहने से शव फुल कर नदी की सतह पर आ गई थे। रस्सियों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। दिंकी बीए की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। ऋषभ 12वीं पास था और अपने पिता के काम में मदद करता था। दुर्घटना से पहले के चार वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें श्रद्धालु ढोलक बजा रहे हैं। भक्ति में लीन श्रद्धालु राधे-राधे का जाप कर रहे हैं। वे ‘नजर सांवरे लग न जावे कहीं…’ भजन गा रहे थे।
इससे पहले, तलाशी अभियान के दूसरे दिन पंजाब निवासी मानिक टंडन का शव भी बरामद किया गया। उनकी सगाई हो चुकी थी और सितंबर में उनकी शादी होने वाली थी। बेटे का शव देखकर उनके बुजुर्ग पिता फूट-फूटकर रोए। शुक्रवार दोपहर 3 बजे 38 श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव पलट गई। यह हादसा श्री बांके बिहारी मंदिर से 2 किलोमीटर दूर केसी घाट पर हुआ। पुलिस ने आरोपी पप्पू निषाद और पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को जेल भेज दिया है। पप्पू श्रद्धालुओं को जुगल घाट से अपनी नाव में लेकर आया था।