‘पंजाब में कानून का जनाज़ा’ : आम आदमी की छत पर हथौड़ा, VIP की तीसरी मंजिल पर नगर निगम का आशीर्वाद

0

Views: 84

कमिश्नर को सुबह 8:44 बजे WhatsApp पर सबूत, फिर भी शाम 4 बजे तीसरी मंजिल कंप्लीट

लुधियाना 22 मई 2026 | अरुण कुमार

लुधियाना: नगर निगम जोन-सी में ‘VIP बिल्डर’ को फायदा पहुंचाने का बड़ा मामला सामने आया है। शिमलापुरी चिमनी रोड ब्लॉक-29 में नाजायज़ कमर्शियल बिल्डिंग की तीसरी मंजिल का लैंटर डालने की शिकायत मिलने के बावजूद 7 घंटे 16 मिनट तक कोई कार्रवाई नहीं हुई

क्या है पूरा मामला?

1 शिकायतकर्ता की जुबानी1. सुबह 8:44 AM – शिकायत: यादविंदर ने बताया कि उसने नगर निगम कमिश्नर को WhatsApp पर लाइव तस्वीरें भेजकर बताया कि चिमनी रोड पर तीसरी मंजिल का नाजायज़ लैंटर डाला जा रहा है। तुरंत रोक लगाने की मांग की।

2. दोपहर 2:00 PM – कोई कार्रवाई नहीं: शिकायतकर्ता का आरोप है कि 6 घंटे बीत जाने के बाद भी जोन-सी की टीम मौके पर नहीं पहुंची। शटरिंग ज़ब्त नहीं हुई, काम जारी रहा।

3. शाम 4:00 PM – लैंटर कंप्लीट: यादविंदर के मुताबिक शाम 4 बजे तक पूरी तीसरी मंजिल का लैंटर डाल दिया गया। यानी शिकायत के 7.16 घंटे तक नगर निगम सोता रहा।

आम आदमी vs VIP बिल्डर’ – दोहरा मापदंड

यादविंदर का कहना है – “हम गरीबों की 2 फुट बालकनी पर नगर निगम की जेसीबी चल जाती है। बाथरूम बनाने के लिए भी नक्शा पास करवाना पड़ता है। लेकिन VIP बिल्डर तीसरी मंजिल पर पूरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स खड़ा कर दे, तो अफसरों को दिखाई नहीं देता। चिमनी रोड हो या दसमेश नगर गिल पुल – हर जगह ‘सियासी सिफारिश’ का राज है।”

ए.टी.पी जोन-सी का पक्ष

जब ‘जीत समाचार’ ने ए.टी.पी जोन-सी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा – “शिकायत आते ही काम बंद करवा दिया था।” सवाल: शिकायतकर्ता पूछ रहा है कि “अगर काम बंद था तो 7.16 घंटे में पूरी मंजिल का लैंटर कैसे पड़ गया?” उसका आरोप है कि ‘काम रुकवाया’ या ‘हिस्सा पकवाया’ गया।

“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *