हरियाणा-हिमाचल बॉर्डर में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइक पर सवार थे 5 लोग, दो युवतियों समेत 4 की मौत

0

Views: 1

यमुनानगर 29, मई 2026 जीत समाचार

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर लाल डांग के पास भीषण सड़क हादसा पेश आया है. इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हैं. फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है.जानकारी के अनुसार, यमुना नगर जिले में हिमाचल बॉर्डर पर लाल डांग में यह घटना पेश आई है. बताया जा रहा है कि हिमाचल के सिरमौर जिले के रेणुकाजी के रहने वाले पांच लोग 2 बाइकों पर सवार थे. इस दौरान ढलान से उतरते समय मक्के से भरा ट्रक बेकाबू हो गया और फिर उसने बाइक सवारों को रौंद दिया. हादसे में दो पुरुष और दो लड़कियों की मौत हो गई है,

जबकि घायल महिला को रेफर किया गया है.बताया जा रहा है कि प्रताप नगर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और ट्रक को जेसीबी की मदद से सीधा कर ट्रैफिक को बहाल किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *