झाड़ू की बेअदबी’ पर गिरफ्तारी, गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर चुप क्यों? : कांग्रेस का प्रदेश भर में रोष प्रदर्शन

0

Views: 1

चंडीगढ़  07 जून 2026 |  जीत समाचार ब्यूरो

कुछ दिन पहले टांडा से कांग्रेसी कार्यकर्ता अरशदीप सिंह को झाड़ू की कथित ‘बेअदबी’ के नाम पर गिरफ्तार कर लिया गया था। इस धक्केशाही के विरोध में आज पंजाब कांग्रेस ने प्रदेश भर में रोष प्रदर्शन किया।कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि अगर किसी पार्टी के चुनाव निशान पर तुरंत गिरफ्तारी हो सकती है, तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के असल दोषियों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली ?

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार के लिए एक पार्टी का निशान गुरु साहिब की मर्यादा से भी बड़ा हो गया है। विरोधी आवाज़ों को दबाने के लिए पुलिस और सरकारी ताकतों का इस्तेमाल लोकतंत्र पर सीधा हमला है।कांग्रेस ने कहा कि पंजाब के लोग इस तानाशाही सोच का डटकर मुकाबला करेंगे और सच की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *