बड़ दगोह के बरालू गांव में भव्य मेले का हुआ शुभारंभ, मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य मधु मालती ने किया विधिवत उद्घाटन
Views: 15
बड़ दगोह के बरालू गांव में भव्य मेले का हुआ शुभारंभ, मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य मधु मालती ने किया विधिवत उद्घाटन
जीत समाचार जयसिंहपुर/दगोह (अभिषेंक न्यूज-एडिटर)। 9/6/2026 ग्राम पंचायत बड़ दगोह के अंतर्गत आने वाले बरालू गांव में मंगलवार को स्थानीय मेला समिति ने पारंपरिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं बीडीसी सदस्य मधु मालती ने अपने कर-कमलों से किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उन्होंने पारंपरिक टमक बजाकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया, जिसकी गूंज से पूरा प्रांगण गुंजायमान हो उठा।
इस विशेष अवसर पर गाव बरालू के उप-प्रधान बलदेव खरवाल और मेला समिति के समस्त सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत करते हुए मेला समिति ने उन्हें सम्मानित किया और मेले की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक परंपराओं का दिखा संगम
मुख्य अतिथि मधु मालती ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे मेले न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने मेला समिति द्वारा किए गए सफल आयोजन की सराहना की।
मेले के पहले दिन में स्थानीय लोगों और आसपास के गांवों के निवासियों ने भाग लिया। टमक की थाप और मेले में सजी दुकानों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आने वाले दिनों में मेले में और भी कई सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
