भारत-कनाडा सहयोग बढ़ाने पर सहमति, मनीला में जयशंकर की अहम मुलाकात

भारत-कनाडा सहयोग बढ़ाने पर सहमति, मनीला में जयशंकर की अहम मुलाकात

भारत-कनाडा सहयोग बढ़ाने पर सहमति, मनीला में जयशंकर की अहम मुलाकात

मनीला: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात कर भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक के बाद जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार बेहतर हो रहे हैं और बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी द्वारा तय किए गए साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रही।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि अनीता आनंद के साथ उनकी बातचीत बेहद सकारात्मक रही और दोनों देशों के बीच सहयोग को नई गति देने पर सहमति बनी।

अपने दो दिवसीय फिलीपींस दौरे के दौरान जयशंकर ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से भी अलग-अलग मुलाकात की।

रूस के विदेश मंत्री से बातचीत में उन्होंने भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर भारत की गंभीर चिंता दोहराई। इसके अलावा दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, निवेश, यूक्रेन संघर्ष और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ बैठक में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, टैरिफ, ऊर्जा, रक्षा एवं सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

विदेश मंत्री जयशंकर फिलहाल आसियान ढांचे के तहत आयोजित बैठकों में भाग लेने के लिए दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर हैं, जहां भारत क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय कूटनीतिक भूमिका निभा रहा है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed