रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ को मंजूरी, छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी
Views: 1
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ को मंजूरी, छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने और पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या को कम करने के उद्देश्य से ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना के दिशा-निर्देशों को स्वीकृति दी गई। योजना के तहत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
