एटीपी जोन-बी चुप, सिस्टम ध्वस्त?” | लुधियाना नगर निगम जोन-बी बिल्डिंग ब्रांच में भी जोन-सी जैसा खेल? अवैध बिल्डिंग पर सवाल, जवाब नहीं
Views: 65
शिकायत पहुंची, फोटो पहुंची… लेकिन जवाब नहीं! आखिर क्यों ?
लुधियाना | 23 जुलाई |जीत समाचार ब्यूरो
लुधियाना नगर निगम की जोन-बी बिल्डिंग ब्रांच भी अब सवालों के घेरे में है। जीत समाचार द्वारा कुछ दिन पहले जोन-बी की एक संदिग्ध बिल्डिंग को लेकर संबंधित एटीपी जोन-बी से जानकारी मांगी गई थी। उस समय एटीपी जोन-बी ने कहा था, “मैं बताता हूं।” लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला।
ब्लॉक 23 कॉरपोरेशन जोन-बी की बैक साइड का बताया जा रहा है
क्या है पूरा मामला ?
जीत समाचार की ओर से संबंधित बिल्डिंग की तस्वीरें एटीपी जोन-बी को व्हाट्सएप पर भेजी गईं। आज दोबारा भी फोटो भेजी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
जब इस संबंध में बिल्डिंग ब्रांच के पीसीएस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा:
आपने यह मामला मेरे संज्ञान में लाया है। यदि बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण हुआ है तो जांच के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई बनती होगी, वह की जाएगी।”
उठ रहे हैं सवाल
यदि किसी संदिग्ध निर्माण की सूचना दिए जाने के बाद भी संबंधित अधिकारी जवाब नहीं देते, तो इससे व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जोन-B भी जोन-सी की राह पर चल पड़ा है ?
जीत समाचार की पड़ताल
जीत समाचार इस पूरे मामले की लगातार पड़ताल कर रहा है। यदि जांच में यह सामने आता है कि बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण हुआ है या नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होना आवश्यक है।
अब देखना यह होगा कि पीसीएस अधिकारी जांच के बाद क्या कार्रवाई करते हैं और क्या इस मामले में पारदर्शिता बरती जाती है।
