खन्ना की बेटी रिधम पठानिया ने रचा इतिहास, एसएससी परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान

0

Views: 4

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंद ने दी बधाई, बोले—खन्ना और पंजाब के लिए गर्व की बात

खन्ना, 20 अगस्त (कमल पवार)

 खन्ना की होनहार बेटी रिधम पठानिया ने शॉर्ट सर्विस कमीशन परीक्षा में पूरे भारत में दूसरा स्थान हासिल कर खन्ना और पंजाब का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंद ने रिधम और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी है।मंत्री सोंद ने कहा कि रिधम पठानिया ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, दृढ़ संकल्प और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर यह शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे खन्ना शहर और पंजाब के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

बेटियों और युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

तरुनप्रीत सिंह सोंद ने कहा कि रिधम की यह उपलब्धि अन्य बेटियों और युवाओं के लिए भी बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों, मेहनत के प्रति समर्पण हो और लक्ष्य हासिल करने का जुनून हो तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती।उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। रिधम ने अपनी शानदार सफलता से यह संदेश दिया है कि पंजाब की बेटियां देश के किसी भी मुकाबले में आगे बढ़ने और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की पूरी क्षमता रखती हैं।

परिवार के सहयोग को भी दिया श्रेय

मंत्री सोंद ने पठानिया परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि रिधम की सफलता के पीछे उनके माता-पिता और परिवार की हौसला-अफजाई, सहयोग और मार्गदर्शन का भी महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां युवा पीढ़ी को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देती हैं।अंत में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंद ने रिधम पठानिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करें और देश व पंजाब का नाम रोशन करती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed