जन्माष्टमी पर आत्म नगर में दिखा उत्साह, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू मंदिरों में हुए नतमस्तक

795132744_1688109052280193_168179810959082812_n

विधायक ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं | लोगों ने कहा—ऐसा धर्मों का सत्कार करने वाला विधायक पहली बार देखा

लुधियाना, 5 सितंबर 2026। अरुण कुमार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका, भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में पहुंचते रहे। उन्होंने कृष्ण मंदिर, ठाकुरद्वारा सहित अन्य मंदिरों में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान मंदिर कमेटियों और श्रद्धालुओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

‘हर धर्म का सत्कार करने वाले विधायक’

इस अवसर पर आत्म नगर के लोगों में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि उन्होंने ऐसा विधायक पहली बार देखा है जो सभी धर्मों का सम्मान करता है और हर धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा के साथ शामिल होता है।

लोगों ने कहा कि विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू सभी धर्मों को समान सम्मान देते हैं और किसी भी धर्म के प्रति गलत प्रचार नहीं करते। उनके अनुसार, यही सच्चे भाईचारे और धर्मनिरपेक्षता की पहचान है।

अगली जन्माष्टमी पर भी आने की जताई इच्छा

मंदिरों में मौजूद श्रद्धालुओं ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर विधायक को अपने बीच पाकर उन्हें बेहद खुशी हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान से प्रार्थना की कि विधायक हमेशा इसी तरह सभी धर्मों का सम्मान करते रहें और आने वाली जन्माष्टमी पर भी उनके मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ त्योहार मनाएं।

‘हमारे इलाके के मसीहा हैं कुलवंत सिद्धू’

स्थानीय नेताओं विजय, दविंदर सिंह और अन्य गणमान्य लोगों ने भी विधायक की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुलवंत सिंह सिद्धू सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और धार्मिक आयोजनों में लोगों के साथ खड़े रहते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र को ऐसा जनप्रतिनिधि मिलना गर्व की बात है, जो बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों और समुदायों को सम्मान देता है।

पंजाब की साझी विरासत को मजबूत करने पर जोर

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब गुरु-पीरों, संतों और सभी धर्मों की साझी विरासत की धरती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सभी धर्मों को साथ लेकर चलने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में मंदिर कमेटियों की ओर से विधायक का धन्यवाद किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed