पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले: पीपीएससी नियमों में संशोधन को मंजूरी, नई भर्तियों पर भी चर्चा

0

Views: 11

Loading

फूड ग्रेन ट्रांसपोर्ट पॉलिसी को हरी झंडी | अस्पतालों और डेंटल विभाग में 132 पद भरने की मंजूरी

चंडीगढ़ | 5 सितंबर 2026 | कुमार

पंजाब कैबिनेट की बैठक शनिवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।

पीपीएससी ग्रुप-1 रेगुलेशन में संशोधन को मंजूरी

हरपाल चीमा ने बताया कि कैबिनेट बैठक में पीपीएससी ग्रुप-1 रेगुलेशन में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई है। इसके अलावा राज्य में नई सरकारी भर्तियां निकालने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।सरकार की ओर से युवाओं को सरकारी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिए जाने की बात कही गई।

पंजाब फूड ग्रेन ट्रांसपोर्ट पॉलिसी को हरी झंडी

कैबिनेट ने पंजाब फूड ग्रेन ट्रांसपोर्ट पॉलिसी को भी मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद राज्य में खाद्यान्न के परिवहन से जुड़े कामकाज के लिए नीति के तहत आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

अस्पतालों और डेंटल विभाग में 132 पद भरने की मंजूरी

कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा भी अहम फैसला लिया गया। चमकौर साहिब अस्पताल में 33 पद, जबकि मलेरकोटला और धूरी के अस्पतालों में 19 पद भरने की मंजूरी दी गई।इसके अलावा डेंटल विभाग में 80 पदों को भरने को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी।इस तरह अस्पतालों और डेंटल विभाग में कुल 132 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ है।

‘अब तक 71 हजार सरकारी नौकरियां दीं’

हरपाल चीमा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान अब तक युवाओं को 71 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

कैबिनेट के इन फैसलों के बाद अब संबंधित विभागों की ओर से आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *