विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की पहल: वार्ड 45 और 52 में चला विशेष सफाई अभियान

0

बागवानी, स्वास्थ्य, सड़क एवं भवन शाखा समेत विभिन्न विभागों ने मिलकर संभाला मोर्चा

लुधियाना | 6 सितंबर 2026/ सोनिया शर्मा।

वार्ड नंबर 45 और 52 में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की पहल पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बागवानी, स्वास्थ्य, सड़क एवं भवन शाखा (B&R) सहित संबंधित विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम किया।

विशेष अभियान के तहत सड़कों की सफाई के साथ-साथ पेड़ों की छंटाई तथा सड़कों को अधिक खुला और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कार्य किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया।

इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि वार्ड 45 और 52 के निवासियों ने वर्ष 2021 में जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना था, वह उस जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आत्म नगर को स्वच्छ, सुंदर, बेहतर और विकसित बनाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधाओं के लिए वे आगे भी इसी लगन और प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *