बिल्डिंग सील के चंद कदम दूर नई कमर्शियल बिल्डिंग! जोन-A के इंस्पेक्टर बोले—“मुझे पता ही नहीं”
बिल्डिंग सील हुई, लेकिन पास में नया निर्माण शुरू! आखिर फील्ड में कौन कर रहा है निगरानी?
जीत समाचार लुधियाना | 6 सितंबर 2026 | विक्की कुमार
लुधियाना नगर निगम जोन-A की बिल्डिंग ब्रांच का एक और मामला सामने आया है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वेल्डिंग ब्लॉक-25 में एक बिल्डिंग सील किए जाने के बाद उससे महज कुछ कदम की दूरी पर नई कमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण शुरू होने की बात सामने आई है।मामले को लेकर जब बिल्डिंग इंस्पेक्टर लक्की से पूछा गया कि उनके द्वारा सील की गई बिल्डिंग के पास ही नई कमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण कैसे शुरू हो गया और क्या उन्हें इसकी जानकारी है, तो उनका जवाब था—“नहीं पता।
सील करने कौन गया था?
सवाल यह भी है कि यदि इंस्पेक्टर स्वयं बिल्डिंग सील करने मौके पर नहीं गए थे, तो आखिर सील करने की जिम्मेदारी किस कर्मचारी या सेवादार को दी गई थी? नगर निगम की सीलिंग प्रक्रिया और जिम्मेदारी को लेकर भी अब सवाल उठ रहे हैं।नई बिल्डिंग का निर्माण अभी शुरुआती चरण में है। आगे यह कितनी मंजिल तक पहुंचेगा, यह तो आने वाला समय बताएगा। जब इस संबंध में इंस्पेक्टर से कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “मैं चेक करवाता हूं और कार्रवाई करवाता हूं।”
चंद कदमों पर बिल्डिंग, फिर भी नजर नहीं आई?
मामले ने एक और सवाल खड़ा कर दिया है—अगर बिल्डिंग सील करने के लिए अधिकारी क्षेत्र में पहुंचते हैं, तो उसी इलाके में कुछ कदम दूर चल रहे नए निर्माण की जानकारी उन्हें क्यों नहीं हुई? सूत्रों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन पूरे मामले ने बिल्डिंग ब्रांच की फील्ड मॉनिटरिंग पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
एसी दफ्तर’ बनाम ‘फील्ड ड्यूटी’ पर तंज
जीत समाचार ने मौके पर चल रहे निर्माण को लेकर सवाल उठाते हुए यह भी जानने की कोशिश की कि आखिर फील्ड में निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है। यदि अधिकारी मौके पर नियमित निरीक्षण करें तो क्या ऐसे निर्माण उनकी नजर से बच सकते हैं?
कमिश्नर साहब, अब जवाब जरूरी है
नगर निगम कमिश्नर के सामने अब सवाल है कि सील की गई बिल्डिंग के आसपास शुरू हुए नए निर्माण की जांच कब होगी और जिम्मेदारी किसकी तय की जाएगी। जीत समाचार आने वाले दिनों में इलाके की अन्य संदिग्ध निर्माण गतिविधियों को भी सामने लाएगा। फोटो के नीचेजी लिखना हैजिस दिन साथ वाली बिल्डिंग सील की गई थी उसे दिन की फोटो
