विधायक ग्रेवाल ने वार्ड-29 में नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

0
फोटो कैप्शन: वार्ड नंबर 29 में नए ट्यूबवेल के उद्घाटन के मौके पर विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल और अन्य।

विश्वकर्मा नगर के लोगों को पीने के पानी की समस्या से मिलेगी राहत

जीत समाचार | लुधियाना | 10 सितंबर 2026, वीरवार | यादविंदर

विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी से विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने वार्ड नंबर 29 के विश्वकर्मा नगर की गली नंबर 1 में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया।इस मौके पर विधायक ग्रेवाल ने कहा कि ‘हर घर जल, हर घर नल’ योजना के तहत लोगों को साफ और पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह ट्यूबवेल लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों को पिछले काफी समय से पीने वाले पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मांग को देखते हुए इस काम की शुरुआत की गई है। ट्यूबवेल का काम जल्द पूरा होने के बाद इलाके के लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी।विधायक ग्रेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार आम लोगों की सरकार है और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

इस मौके पर पार्षद पति लवली मनौचा, संजू शर्मा, बख्शीश हीर, जसविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, मनजीत सिंह, रणजीत राणा, लक्की झम्मट, रवि शर्मा, बबली शर्मा, कुलवंत राय, मनमोहन सिंह, बॉबी मल्होत्रा सहित पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *