जीत समाचार | क्राइम अपडेट 32 बोर पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस समेत युवक गिरफ्तार
लुधियाना, 28 सितंबर 2026 (शर्मा)
लुधियाना पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 32 बोर पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को सीआईए स्टाफ की टीम थाना डिवीजन नंबर-5 के क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान शक के आधार पर 24 वर्षीय अनमोल पुत्र अशोक कुमार, निवासी शाम नगर, लुधियाना को काबू कर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल और दो जिंदा 32 बोर कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-5 में मुकदमा नंबर 281, दिनांक 26-09-2026, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब आरोपी से हथियार के स्रोत और उसके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वपन शर्मा, आईपीएस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह की टीम द्वारा की गई।

