जीत समाचार | क्राइम अपडेट वर्कशॉप में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
दिन में रेकी, रात को कार में पहुंचकर वारदात; कार, बाइक और चोरी का सामान बरामद
लुधियाना, 29 सितंबर 2026 (शर्मा)
लुधियाना पुलिस ने वर्कशॉप में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिन के समय इलाके की रेकी करते थे और रात में कार में सवार होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार, गांव कोट गंगू राय निवासी गुरचरण सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी वर्कशॉप में पिछले 4-5 महीनों से चोरी हो रही थी। 25/26 सितंबर की रात भी वर्कशॉप के शटर के ताले तोड़कर वाहनों का सामान और बैटरियां चोरी की गईं।
जांच के दौरान पुलिस ने अमृतपाल सिंह और संगत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने कथित तौर पर मिलकर वारदात को अंजाम दिया और इसके लिए होंडा सिटी कार नंबर PB-10-AZ-8228 का इस्तेमाल किया।
ये सामान हुआ बरामद
- होंडा सिटी कार
- होंडा शाइन मोटरसाइकिल
- स्क्रैप का सामान
- 5 साइलेंसर समेत ढोलकियां
- 3 मर्गाड़
- स्विफ्ट कार के 2 बंपर
मामले में थाना कूम कलां में FIR नंबर 153, दिनांक 26 सितंबर 2026, धारा 305, 331(4) BNS तथा बढ़ाई गई धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 27 सितंबर को गिरफ्तार किया। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पहले भी थाना मॉडल टाउन, लुधियाना में एक मामला दर्ज है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की अन्य वारदातों में उनकी क्या भूमिका रही है और चोरी का सामान कहां-कहां खपाया गया।

