जीत समाचार | लुधियाना प्रॉपर्टी टैक्स पर 10% छूट का आखिरी मौका, सिर्फ 2 दिन बाकी

0

30 सितंबर तक टैक्स जमा करने पर मिलेगा लाभ; लंबी कतारों से बचने के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

लुधियाना, 28 सितंबर (शर्मा)

चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। नगर निगम की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे 30 सितंबर तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर छूट का लाभ उठाएं।

निवासी नगर निगम के जोनल सुविधा केंद्रों पर टैक्स जमा करवा सकते हैं। वहीं, केंद्रों पर लंबी कतारों से बचने के लिए ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

नगर निगम के अनुसार, 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। इसके बाद 1 जनवरी से 31 मार्च तक भुगतान करने पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। 31 मार्च तक भुगतान न करने पर जुर्माना बढ़कर 20 प्रतिशत और साथ में 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी लगाया जाएगा।

मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते टैक्स जमा कर 10 प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed