जीत समाचार | शिक्षा/सरकारी नौकरी PPSC ने HDO के 101 पदों का अंतिम परिणाम किया घोषित, इंटरव्यू खत्म होते ही जारी हुआ रिजल्ट
888 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन, 135 उम्मीदवार पहुंचे थे इंटरव्यू तक
चंडीगढ़:जीत समाचार
पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) ने बागवानी विभाग में हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर (HDO) के 101 ग्रुप-ए पदों के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। खास बात यह रही कि आयोग ने इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के उसी दिन अंतिम परिणाम जारी कर दिया।
इन पदों के लिए कुल 888 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा सहित चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बाद 135 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए योग्य घोषित किया गया था।
आयोग की ओर से चयन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ तरीके से पूरा करने की बात कही गई है। सोमवार को इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उसी दिन परिणाम जारी होने से सफल उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है।
वेबसाइट पर देख सकते हैं परिणाम
उम्मीदवार अपना परिणाम PPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 101 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बागवानी विभाग में हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में होगी।

