देवभूमि हिमाचल से दसवी यात्रा का आयोजन मैहरे से विभिन्न राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए अनीता शर्मा द्वारा किया गया
Views: 1
हमीरपुर। सतीश शर्मा
देवभूमि हिमाचल से दसवी यात्रा का आयोजन मैहरे से विभिन्न राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए अनीता शर्मा द्वारा किया गया जिसमें सागर बस से 12 दिन की यात्रा के दौरान यात्रियों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवा कर पूजा अर्चना करवाने का मौका दिया गया। पिछले कई 10 सालों से यह क्रम निरंतर जारी है। मैहरे से यात्रा शुरू हुई तथा नैमयशरण पहुंचने के बाद गया धार्मिक स्थल पहुंची इस स्थान पर दो दिनों तक पूजा अर्चना विधि विधान से करवाई गई इसके बाद यात्रा का जत्था इस धार्मिक स्थल से गया से पश्चिम बंगाल के गंगासागर यात्रा पहुंची तथा गंगा सागर के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना हुई वहां वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद अगला पड़ाव भारत के विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुई काशी विश्वनाथ का अलौकिक नजर श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। यूपी की देवभूमि प्रयागराज के दर्शनों के साथ यात्रा ने इस अलौकिक स्थान पर त्रिवेणी में स्नान का भी अपना नजारा लिया। इसके बाद यात्रा चित्रकूट के लिए रवाना हुई चित्रकूट के साथ भगवान राम के कई प्रसंग जुड़े हैं इसी स्थान पर अनुसूया माता ने त्रिदेव के साथ ब्रह्मा तथा विष्णु को भी बाल रूप में नन्हे बालक बनाकर उनकी इच्छा पूरी की थी तथा उन्हें भोजन भी भरोसा था तथा स्तनपान करवाया था। इसी यात्रा के दौरान धार्मिक यात्रा पर यात्रियों का जत्था उत्तराखंड की नगरी हरिद्वार में पहुंचा हरिद्वार में गंगा में स्नान का पुण्य प्राप्त किया उसके बाद नीलकंठ महादेव तथा ऋषिकेश की यात्रा का भी नजारा लिया। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को नई अनुभूति हुई। इसी प्रकार आगामी समय में भी यात्राओं का क्रम जारी रहेगा आप भी आगामी यात्राओं पर जाना चाहते हैं तो हमारी टीम से संपर्क कर सकते हैं बस।
मीडिया प्रायोजक