हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, 8-IAS और 5-HAS ट्रांसफर

0

Views: 3

हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू।

अमरजीत सिंह को उपायुक्त हमीरपुर से स्थानांतरित कर सचिव सहकारिता बनाया गया है। सी पॉलरासु को इस पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अमरजीत सिंह बीते दिनों की सचिव पद पर पदोन्नत हुए हैं। गंधर्व राठौर को विशेष सचिव कार्मिक से हटाकर उपायुक्त हमीरपुर नियुक्त किया गया है। वर्ष 2007 बैच की आईएएस अधिकारी शैनाॅमोल ए. को सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण एवं एफए और आरपीजी) के साथ-साथ शिमला मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे पहले सचिव (आयुष) का अतिरिक्त दायित्व भी संभाल रही हैं। विनोद कुमार को कांगड़ा मंडलायुक्त से हटाकर सचिव (तकनीकी शिक्षा) नियुक्त किया गया है। वे कांगड़ा मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।

दलीप कुमार नेगी जो अब तक प्रतीक्षारत थे, को विशेष सचिव (राज्य कर एवं आबकारी) बनाया गया है। उन्हें विशेष सचिव (उद्योग एवं गृह) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दिव्यांशु सिंगल को प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम नियुक्त किया गया है। वे चिकित्सा सेवाएं निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। नेत्रा मेटी को एसडीएम पालमपुर से नगर निगम आयुक्त पालमपुर नियुक्त किया गया है। वे एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार भी निभाएंगी। सचिन शर्मा को एसडीएम अंब से अतिरिक्त उपायुक्त-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए), शिमला लगाया गया है।

सचिव पद पर पदोन्नति हुए सुदेश कुमार मोख्टा के तबादला आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। प्रदेश प्रशासनिक सेवा में बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव और निर्देशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव कुमार को कई अहम विभागों के दायित्वों के साथ-साथ अब विशेष सचिव (कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुलबीर सिंह राणा को उपायुक्त (राहत एवं पुनर्वास) तलवाड़ा (राजा का तालाब) नियुक्त किया गया है। संजीत शर्मा को एसडीएम थुनाग (मंडी) बनाया गया है, जबकि रमेश कुमार को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। सुमेध शर्मा को संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं नियुक्त किया गया है। गणेश ठाकुर को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम पालमपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *