बड़सर 18 जनवरी: (सतीश शर्मा)

रविवार को युवक मंडल रोपा राजपूतां द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रतियोगिता में युवाओं का उत्साह, खेल भावना और अनुशासन सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि आपसी भाईचारा और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलता है। सफल आयोजन के लिए युवक मंडल के सभी सदस्यों को बधाई दी है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed