धनेटा के कई गांवों में आंशिक रूप से बाधित रहेगी बिजली

हिमाचल जीत समाचार की रिपोर्ट

नादौन 06 मार्च

विद्युत उपमंडल धनेटा में लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं तारों को बदलने के कार्य के चलते गांव झलाण, लुहारली, चेली, अनसरा, किटपल, भियांबी और आसपास के गांवों में 8 मार्च से 18 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता सुनील कुमार ने इस दौरान क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed