राजेश धर्माणी ने किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

0

Views: 33

सुजानपुर 02 मार्च /सतीश शर्मा
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्हांेंने दीप प्रज्जवलित करके इस सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया।
स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने होली उत्सव आयोजन समिति की ओर से नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, विवेक कटोच, विभिन्न बोर्डों-निगमों के बीओडी मैंबर्स, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम एवं मेला अधिकारी विकास शुक्ला, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed