राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में खूब चला पंजाबी गायक मनकीरत औलख का जादू

0

Views: 37

सुजानपुर 02 मार्च। सतीश शर्मा
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख के नाम रही। इस सांस्कृतिक संध्या में औलख का खूब जादू चला।
उन्होंने अपने पंजाबी गानों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विशेषकर, युवाओं ने उनके गानों का खूब आनंद लिया। कई युवाओं ने मनकीरत औलख के गानों पर जमकर डांस भी किया। मनकीरत औलख के अलावा हिमाचल की जानी-मानी गायिका ममता भारद्वाज, धीरज शर्मा, अमित कुमार, निकिता पुरी, वर्षा कटोच, योगेश मुकुल, राजीव जस्सल और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के कई लोक कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed