भोरंज विधानसभा के समीरपुर मंडल के बगवाड़ा बूथ में अनुराग ठाकुर ने BJP का स्थापना दिवस मनाया।

भोरंज/बगवाड़ा, 6 अप्रैल 2026: शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर मंडल के बगवाड़ा बूथ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाया।इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बेहतरीन लोकतांत्रिक मूल्यों से लैस BJP के स्थापना दिवस पर अनगिनत राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर मैं उन सभी आदरणीय महापुरुषों को नमन करता हूं जिन्होंने अपने त्याग, समर्पण और मेहनत से पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाया और देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि

BJP एक ऐसी पार्टी है जो न सिर्फ अपने मूल के उद्देश्यों और संकल्पों पर कायम रही है, बल्कि उन्हें साबित भी किया है। करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और कड़ी मेहनत की वजह से ही आज भारत लगातार तरक्की के एक अभूतपूर्व रास्ते पर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक विकसित भारत बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की अखंडता, सांस्कृतिक विरासत की रक्षा, राष्ट्रीय चेतना और प्रतीकों की रक्षा, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण जैसे कई संकल्प पार्टी ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा के बल पर ही साकार किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि पार्टी उन मूल्यों और सिद्धांतों को साकार करने में सफल रही है, जिनके साथ उसने अपनी यात्रा शुरू की थी।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed