डिजिटल जनगणना-2027 : गुरु नानक भवन में जोन-डी के गणनाकारों की रिव्यू मीटिंग, अफसरों ने दिए सख्त निर्देशसब

0

Views: 46

गलत डेटा दिया तो योजनाओं से वंचित रह जाओगे’ : निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल की लोगों से अपील

रिपोर्ट: विक्की | लुधियाना, 28 मई 2026

लुधियाना: डिजिटल जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत वीरवार को गुरु नानक भवन में नगर निगम जोन-डी के अंतर्गत आने वाले इलाकों में तैनात गणनाकारों और सुपरवाइजरों के साथ अहम समीक्षा बैठक की गई।

कौन-कौन था मौजूद ?
बैठक का संचालन संयुक्त निदेशक, जनगणना संचालन निदेशालय पंजाब, चंडीगढ़, आर.पी सिंह ने किया। इस मौके पर नगर निगम संयुक्त कमिश्नर-कम-शहर जनगणना अधिकारी विनीत कुमार, जोनल कमिश्नर-कम-चार्ज अफसर जसदेव सिंह सेखों, सुपरिंटेंडेंट तरुण गोयल, सांख्यिकी जांचकर्ता ग्रेड-II शिवम भट्टी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

क्या हुई चर्चा ?
बैठक के दौरान डिजिटल जनगणना-2027 के फेज-1 के चल रहे फील्ड वर्क की प्रगति का जायजा लिया गया। गणनाकारों को आ रही तकनीकी, प्रशासनिक और फील्ड स्तर की दिक्कतों पर खुलकर चर्चा हुई।

अफसरों के सख्त निर्देश:

डेटा क्वालिटी: गलत या अधूरा डेटा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय पर सिंक: रोजाना का डेटा समय पर ऐप पर अपलोड करना जरूरी। दिशा-निर्देश पक्के: जनगणना के नियमों की 100% पालना करनी होगी। डेडलाइन फाइनल: बकाया काम तय समय सीमा के अंदर पूरा करना होगा।

निगम कमिश्नर की लोगों से अपील

नगर निगम कमिश्नर-कम-प्रिंसिपल जनगणना अधिकारी डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता और शहर जनगणना अधिकारी विनीत कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि वे घर-घर आने वाले गणनाकारों का पूरा सहयोग करें और सही जानकारी दें।

सही डेटा क्यों जरूरी ?

“जो जानकारी आप देंगे, उसी के आधार पर सरकार आपके लिए राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य योजनाएं और अन्य कल्याणकारी योजनाएं बनाएगी। गलत डेटा दिया तो योजनाओं से वंचित रह जाओगे।” – डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *