भाग-2 जल्द : ‘नक्शा किसी और चीज का, बन रहा कुछ और’

0

Views: 62

बिल्डिंग इंस्पेक्टर कैसे बांधते हैं अफसरों की आंखों पर पट्टी? ‘जीत समाचार’ करेगा बड़ा खुलासा

‘जीत समाचार’ | लुधियाना | 28 मई 2026 विक्की

लुधियाना में नगर निगम के सी-ज़ोन की बिल्डिंग ब्रांच एक बार फिर सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार इलाके में कई जगहों पर नक्शा किसी और निर्माण का पास करवाया जाता है, जबकि मौके पर निर्माण कार्य कुछ और ही किया जा रहा है।

भाग-2 में क्या होगा खुलासा?

1. नक्शे का खेल : नक्शा किसी और इस्तेमाल के लिए पास करवाया जाता है, लेकिन मौके पर कुछ और बनाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बिल्डिंग का भी यही हाल है।

2. कुर्सी पर बैठकर इंस्पेक्शन : ज़ोन-सी के बिल्डिंग इंस्पेक्टर और ATP साइट पर जाए बिना ही ‘सब ठीक है’ की रिपोर्ट भेज देते हैं।

3. शिकायत दबाने का फॉर्मूला : जब कोई शिकायतकर्ता यदविंदर सिंह जैसे लोग शिकायत करते हैं तो कार्रवाई करने की बजाय मामले को कैसे दबाया जाता है, इसका पूरा कच्चा-चिट्ठा सामने

लाएंगे।

4. अफसरों को अंधेरे में रखना : बिल्डिंग इंस्पेक्टर PCS अफसर और ज़ोनल कमिश्नर को गलत रिपोर्ट देकर कैसे गुमराह करते हैं, इसकी परतें खुलेंगी।

जीत समाचार का सवाल:

अब अधिकारी क्या करेंगे ? पार्ट-1 में खबर के बावजूद अवैध निर्माण नहीं रुका। अब पार्ट-2 में ‘जीत समाचार’ उन अधिकारियों की सच्चाई सामने लाएगा जो कुर्सी पर बैठकर सिस्टम चला रहे हैं।

क्या इस बार कमिश्नर एक्शन लेंगे ?

क्या ATP और PCS अधिकारी अपने इंस्पेक्टरों से जवाब मांगेंगे ?

क्या CM भगवंत मान जी Zone-C पर एक्शन लेंगे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *