फोन उठाना पाप है’ : जोन-सी घोटाले पर जोनल कमिश्नर जोन-सी ने काटे फोन, ए टी पी जोन-सी ने भी नहीं दिया जवाब – ‘जीत समाचार’ के पास स्क्रीनशॉट सबूत

0

Views: 298

110% भ्रष्टाचार’ : जोनल कमिश्नर जोन-सी के राज में बिल्डिंग बायलॉज की उड़ाई धज्जियां, ब्लॉक-21 और 29 बने ‘अवैध टावर’

CM से विजिलेंस तक शिकायत : जोनल कमिश्नर जोन-सी और ए टी पी जोन-सी पर मिलीभगत के आरोप, ‘यू-टर्न टाइम’ में भी छप चुका कांड

जीत समाचार’ बड़ा खुलासा
रिपोर्ट: विक्की | लुधियाना, 28 मई 2026

नगर निगम जोन-सी में ‘रिश्वत दो, नक्शा भूल जाओ’ का खेल अब CM दफ्तर तक पहुंच गया है। जोनल कमिश्नर जोन-सी की देखरेख में ब्लॉक-21 और ब्लॉक-29 में भवन उप-नियम 2018 को ठेंगा दिखाकर दर्जनों अवैध कमर्शियल व इंडस्ट्रियल बिल्डिंगें खड़ी कर दी गई हैं।

‘जीत समाचार’ के पास पहुंची शिकायत की कॉपी

CM भगवंत मान, मुख्य सचिव, विजिलेंस ब्यूरो मोहाली, मुख्य नगर योजनाकार और निगम कमिश्नर को भेजी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं:

‘नॉन-कंपाउंडेबल’ पर भी आंखें बंद

शिकायत में कहा गया है कि जोनल कमिश्नर जोन-सी और ए टी पी जोन-सी को पहले भी बताया गया, मगर ‘नॉन-कंपाउंडेबल’ निर्माणों पर भी एक्शन नहीं हुआ। मिलीभगत साफ दिखती है।

क्या छुपा रहे हैं अफसर ?

ब्लॉक-21 और 29 में बिना पार्किंग, बिना सेटबैक, सड़क घेरकर बन रही फैक्ट्रियों पर सवाल पूछो तो अफसर ‘बिजी’ हो जाते हैं। जनता पूछ रही है – “अगर सब लीगल है तो फोन क्यों नहीं उठाते? कहीं न कहीं दाल में काला है।

‘यू-टर्न टाइम’ में भी छप चुका कांड

27.03.2026 को ‘यू-टर्न टाइम’ अखबार में जोनल कमिश्नर पर ग्रुप-डी कर्मचारियों के जरिए भारी रिश्वत लेने के आरोप छप चुके हैं। आरोप है कि पद का दुरुपयोग कर ‘वसूली रैकेट’ चलाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता की 4 बड़ी मांगें:

सभी अवैध निर्माण तुरंत रुकवाए जाएं।

नोटिस के बाद भी एक्शन न लेने वाले अफसरों से जवाब-तलब हो।

जोनल कमिश्नर जोन-सी और संबंधित ए टी पी जोन-सी  को तुरंत सस्पेंड कर विजिलेंस जांच बैठे।

मौके पर ईमानदार अफसर तैनात हो।

RRRR

सबूत भी भेजे गए

शिकायत के साथ सभी अवैध बिल्डिंगों की जियो-टैग्ड फोटो और गूगल मैप लोकेशन भी अटैच की गई है।

अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया

जब इस शिकायत के संबंध में जोनल कमिश्नर जोन-सी से पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन उठाना तो दूर, बार-बार कॉल काट दी। इसी प्रकार .जोन-सी के

ए टी पी ने भी फोन नहीं उठाया। जिसके स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर संलग्न किए जा रहे हैं।….

 

 

RRRR

 

 

“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *