मेगा PTM में पहुंचे विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, मॉडल टाउन के स्कूल ऑफ एमिनेंस में मेधावी छात्र को किया सम्मानित

0

Views: 5

लुधियाना, 30 मई (यादविंदर)

पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में चलाए जा रहे मेगा पेरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) अभियान के तहत शनिवार को विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने मॉडल टाउन स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा किया और अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के साथ संवाद किया।

मेधावी छात्र को दिया प्रशंसा पत्र

मेगा PTM के दौरान विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने स्कूल के एक मेधावी छात्र को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षकगण औरबड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। विधायक ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों की प्रगति और शैक्षणिक माहौल का लिया जायजा

दौरे के दौरान विधायक सिद्धू ने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से बातचीत कर स्कूल के शैक्षणिक माहौल, उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों की पढ़ाई में हो रही प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अभिभावकों की राय भी जानी और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने संबंधी सुझावों पर चर्चा की।

शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सिद्धू

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल ऑफ एमिनेंस में उपलब्ध करवाई जा रही आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं के कारण सरकारी स्कूलों पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मेगा PTM अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सीधे संवाद का एक प्रभावी मंच है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर चर्चा होती है। यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विधायक ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्कूल के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और सहयोग मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed