पंजाब में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजम अग्रवाल को सहकारी सभाओं का जिम्मा
Views: 2
चंडीगढ़/06 जून 2026 /जीत समाचार ब्यूरो
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की तरफ से राज्यपाल के आदेश पर जारी अधिसूचना के मुताबिक ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।तबादला
सूची इस प्रकार है:
1. श्री मनवेश सिंह सिद्धू, आईएएस (2004)नई तैनाती: प्रशासनिक सचिव, श्रम विभाग + अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक, पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड। श्री गिरीश दयालन को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
2. श्री गिरीश दयालन, आईएएस (2011) नई तैनाती: विशेष सचिव, जेल विभाग। पहले रजिस्ट्रार, सहकारी सभाएं, एमडी पंजाब राज्य सहकारी बैंक, एमडी MARKFED का प्रभार था
3. श्री संजम अग्रवाल, आईएएस (2012)नई तैनाती: विशेष सचिव, सेहत एवं परिवार कल्याण + अतिरिक्त प्रभार सीईओ राज्य स्वास्थ्य एजेंसी, नोडल अधिकारी नशा विरोधी मुहिम, रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं पंजाब और एमडी पंजाब राज्य .
सहकारी बैंक लिमिटेड, श्री गिरीश दयालन के स्थान पर।
4. श्री विशेश सारंगल, आईएएस (2013)नई तैनाती: विशेष सचिव, सुशासन और सूचना प्रौद्योगिकी + अतिरिक्त निदेशक, सुशासन और सूचना प्रौद्योगिकी + अतिरिक्त सीईओ, पंजाब राज्य ई-गवर्नेंस सोसाइटी + अतिरिक्त प्रबंध
निदेशक, MARKFED, श्री गिरीश दयालन को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए।
5. श्रीमती साक्षी साहनी, आईएएस (2014)नई तैनाती: विशेष सचिव, सेहत एवं परिवार कल्याण + अतिरिक्त मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंजाब + अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, पंजाब शहरी योजना और विकास प्राधिकरण।
6. श्रीमती प्रीति यादव, आईएएस (2014) नई तैनाती: विशेष सचिव, रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण + अतिरिक्त विशेष सचिव, खर्चा (वित्त विभाग)।



