लुधियाना: गर्मी की छुट्टियों पर 3800 मेडिकल दुकानें 4 दिन बंद, मेडिकल एसोसिएशन का ऐलान
Views: 1
लुधियाना। 06 जून 2026 अरुण कुमार
मेडिकल एसोसिएशन लुधियाना की मीटिंग के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गर्मी की छुट्टियों के कारण 12, 13, 14 और 15 जून को शहर की करीब 3800 मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी
एसोसिएशन ने आम जनता से अपील की है कि रोजाना दवाइयों पर निर्भर मरीज छुट्टियों से पहले ही अपनी दवाइयों का इंतजाम कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। बेवजह आखिरी मिनट तक इंतजार न करने की सलाह दी गई है।राहत की बात ये है कि अस्पतालों के अंदर चलने वाली मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी।
इमरजेंसी में लोग अस्पतालों में मौजूद मेडिकल स्टोर से दवाइयां और दूसरी जरूरी हेल्थ सुविधाएं ले सकेंगे।मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि गर्मी और स्टाफ की छुट्टियों को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। सभी दुकानदारों को सूचित कर दिया गया है।
