हिमाचल प्रदेश में अब चिट्टे के साथ पंजाब रजिमेंट का जवान गिरफ्तार

 राज्य में अब तक चिट्टा तस्करी में अब तक 60 सरकारी कर्मचारी पकड़े गए हैं

ऊना 23 मार्च 2025

दैनिक जीत समाचार की रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में लगातार चिट्टा के तस्कर पकड़े जा रहे हैं. अब आर्मी जवान को ऊना पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार, जिला ऊना के सन्हाल में बंगाणा पुलिस ने एक आर्मी जवान को चिट्टे संग गिरफ्तार किया है. आरोपी जवान की पहचान गांव के ही राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो कि पंजाब रेजिमेंट अमृतसर में कार्यरत है.

पुलिस से मिली जानकारी में पता चला  है कि बंगाणा पुलिस शनिवार दोपहर सन्हाल में ऊना पुलिस की टीम गश्त कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर आर्मी जवान की तलाशी ली, जिसके पास से 1.67 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है. पूछताछ के दौरान आरोपी पहचान गांव के ही राकेश कुमार के रूप में हुई है. मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना राकेश सिंह  ने बताया कि  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed