15 कानूनगो को पदोन्नत कर बनाया नायब तहसीलदार

दैनिक जीत समाचार की रिपोर्ट

ऊना 23 मार्च 2025

गत दिवस कानूनगो से पदोन्नत कर नए तहसीलदार बनाए जाने से मुख्यमंत्री का वह बयान चरितार्थ हो गया, जब 8 मार्च को गग्गल हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पटवारी- कानूनगो संघ को आश्वासन दिया था कि पदोन्नति में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। कानूनगो से पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार बने गग्गल के गगनदीप ने बताया कि गत दिवस कांगड़ा मंडल (जिसमें कांगड़ा-चम्बा तथा ऊना जिला आते हैं) के 15 कानूनगो को पदोन्नत कर नायब तहसीलदार बनाया गया है।

 

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed