रेड़ू साहिब रोड पर 8 दुकानों की गैर-कानूनी मार्केट ढहाई
Views: 28
नगर निगम जोन-सी की बिल्डिंग ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, बिना नक्शा पास कराए हो रहा था निर्माण

लुधियाना।11 जून 2026 जीत समाचार
शहर में गैर-कानूनी निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम जोन-सी की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने रेड़ू साहिब रोड पर बन रही 8 दुकानों वाली गैर-कानूनी मार्केट को ध्वस्त कर दिया।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार उक्त मार्केट बिना जरूरी मंजूरियों और नक्शा पास कराए निर्माणाधीन थी। नियमों के उल्लंघन के मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉर्पोरेशन जोन-सी की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने मौके पर पहुंचकर भारी मशीनरी से पूरे ढांचे को गिरा दिया।कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी, बिल्डिंग ब्रांच का स्टाफ तैनात रहा। ढहाने के बाद मौके पर कंक्रीट का मलबा, ईंटें और अन्य निर्माण सामग्री बिखरी हुई नजर आई।
नगर निगम जोन-सी के अधिकारियों ने बताया
कि रेड़ू साहिब रोड पर नाजायज तौर पर बनाई जा रही इन दुकानों के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में बिना मंजूरी के हो रहे कमर्शियल और रेजिडेंशियल कंस्ट्रक्शन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
