कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंटी गिल सहित कई नेता आप में हुए शामिल

0

Views: 39

लुधियाना, 11 जून (यादविंदर)

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में आतम नगर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी आप को उस समय बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली, जब विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई प्रभावशाली नेताओं ने पार्टी का दामन थाम लिया।

पार्टी में शामिल होने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर सिंह (बंटी गिल) प्रमुख हैं। वे कांग्रेस के आतम नगर हलके के प्रवक्ता रह चुके हैं और पूर्व विधायक के कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। इनके अलावा टोटी शीरा, हरि राम गर्ग, गुरविंदर सिंह गिंडा और दीपक गुप्ता ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर बाबा बलबीर सिंह, काला स्वामी, राजवीर घुमन और डिंपी ढिल्लों सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि अनुभवी नेताओं के पार्टी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा आतम नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं द्वारा आप पर जताया गया विश्वास इस बात का प्रमाण है कि लोग पार्टी की नीतियों और पंजाब के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों का अनुभव और समर्पण आतम नगर तथा पंजाब की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *