साहिल अग्रवाल अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, पंजाब के सीनियर वाइस चेयरमैन नियुक्त

0

Views: 32

लुधियाना, 11 जून (अरुण कुमार)

 अग्रवाल समाज और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज स्थानीय बचत भवन में एकत्रित हुए, जहां साहिल अग्रवाल को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, पंजाब का सीनियर वाइस चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की पूरी टीम ने भगवंत सिंह मान तथा पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व टीम का आभार व्यक्त किया।

नई जिम्मेदारी मिलने पर साहिल अग्रवाल ने सभी सहयोगियों और पार्टी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से रोहित वर्मा, राजू चावला, डॉ. इंद्रजीत वर्मा, मनप्रीत, अनुज चौधरी, डॉ. दविंदर सिंह घुम्मन, रूपेश, वीरेंद्र पांडे, वेद तथा अन्य सभी साथियों के सहयोग और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा समाज और प्रदेश के हित में कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *