कांग्रेस ने लुधियाना पश्चिम में संगठन को किया मजबूत, नए ब्लॉक चेयरमैन नियुक्त

0

Views: 25

लुधियाना, 11 जून। यादविंदर

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में अपने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नए ब्लॉक चेयरमैन नियुक्त किए हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग लुधियाना के चेयरमैन एडवोकेट राहुल पुहाल की मौजूदगी में, लुधियाना शहरी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान तथा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के कार्यालय प्रभारी जगसीर सिंह सिद्धू ने हल्का पश्चिम के ब्लॉक-1 से रूपेश चौटाला और ब्लॉक-2 से कमलजीत सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर राहुल पुहाल ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेता अनुसूचित जाति समाज की समस्याओं और मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

पवन दीवान और जगसीर सिंह सिद्धू ने भी दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान में लोग आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों से निराश हैं और कांग्रेस को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब नए ब्लॉक चेयरमैनों के कंधों पर है।

नव-नियुक्त ब्लॉक चेयरमैन रूपेश चौटाला और कमलजीत सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *