गुजरात में मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़, DRI ने 3 तस्करों को दबोचा
Views: 5
गुजरात में मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़, DRI ने 3 तस्करों को दबोचा
अंकलेश्वर (गुजरात): राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने गुजरात के अंकलेश्वर में एक आवासीय परिसर से संचालित अवैध मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में एक किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन, छह किलोग्राम से अधिक नियंत्रित रसायन 2-ब्रोमो-4-मिथाइल प्रोपियोफेनोन, अन्य रसायन तथा अत्याधुनिक उपकरणों से लैस एक पूरी तरह संचालित अवैध प्रयोगशाला बरामद हुई। मामले की जांच जारी है।
