4 दिन में बहाली” | SIR के नाम पर लुधियाना नगर निगम में खेल? उच्च अधिकारी ही एक-दूसरे के फैसले पलट रहे!

0

Views: 20

घर का भेदी लंका ढाए’—नगर निगम में 4 दिन में बहाली का मामला गरमाया

लुधियाना | जीत समाचार ब्यूरो

लुधियाना नगर निगम में सस्पेंड और बहाली का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। जीत समाचार की पड़ताल में सामने आया है कि बिल्डिंग ब्रांच के एक इंस्पेक्टर को पहले लंबी प्रक्रिया के बाद निलंबित कर दूसरे जिले में भेजा गया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसे दोबारा लुधियाना में तैनात कर दिया गया।

पूरा मामला

1 एक वरिष्ठ अधिकारी ने लगभग दो महीने तक फाइल प्रक्रिया पूरी कर संबंधित बिल्डिंग इंस्पेक्टर को निलंबित करने की सिफारिश की।

2 इसके बाद आदेश जारी हुए और अधिकारी को निलंबित कर मोगा ट्रांसफर कर दिया गया।

3 आरोप है कि सिर्फ चार दिन बाद दूसरे उच्च अधिकारी ने SIR (Special Intensive Revision) का हवाला देते हुए पहले के आदेश निरस्त करवा दिए और संबंधित अधिकारी की लुधियाना में फिर से तैनाती हो गई।

उठ रहे हैं सवाल

यदि एक उच्च अधिकारी के आदेश कुछ ही दिनों में दूसरे अधिकारी द्वारा बदल दिए जाते हैं, तो इससे प्रशासनिक प्रक्रिया और जवाबदेही पर सवाल खड़े होते हैं। मामले को लेकर नगर निगम के कार्यप्रणाली पर भी चर्चा तेज हो गई है।

समाज सेवक यादविंदर सिंह का बयान

समाज सेवक यादविंदर सिंह ने कहा:

इस मामले की शिकायत पंजाब के मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री भगवंत मान को की जाएगी। यदि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है, तो ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि अधिकारी ही एक-दूसरे के आदेश बदलते रहेंगे, तो इसका गलत संदेश जाएगा और कर्मचारी इसका लाभ उठा सकते हैं।”

उन्होंने यह भी मांग की कि बिल्डिंग ब्रांच, जोन-सी से जुड़े पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जीत समाचार की पड़ताल जारी

जीत समाचार इस मामले से जुड़े तथ्यों की लगातार पड़ताल कर रहा है। यदि इस प्रकरण से संबंधित नए दस्तावेज या आधिकारिक जानकारी सामने आती है, तो उन्हें भी प्रकाशित किया जाएगा।

जल्द आ रहा है – भाग 3

बिल्डिंग ब्रांच जोन-सी से जुड़े लंबित मामलों, शिकायतों और दस्तावेजों का अगला खुलासा जल्द ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *