बेदी चौक से श्री हरिकृष्ण स्कूल तक RMC सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, लोगों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
Views: 39
लुधियाना, 23 जुलाई | अरुण शर्मा
आतम नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने आज वाहेगुरु रोड पर बेदी चौक से श्री हरिकृष्ण स्कूल तक बनने वाली आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं टिकाऊ सड़क सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहर के विकास और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में वार्ड-41 की पार्षद श्रीमती ममता रानी, पंकज शारदा (चेयरमैन, ब्राह्मण भलाई बोर्ड, पंजाब), मनी भगत (चेयरमैन, ब्राह्मण भलाई बोर्ड, लुधियाना), ब्लॉक प्रधान दलीप, कुलदीप बिट्टा, पार्टी के स्वयंसेवक तथा वार्ड-41 के बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, आवागमन आसान होगा और लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
