विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की पहल पर तीन दिवसीय राशन कार्ड कैंप कल से

लुधियाना। लुधियाना, 23 जुलाई | यदविंदर सिंह

आतम नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की पहल पर कल से तीन दिवसीय राशन कार्ड कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप गिल रोड स्थित कार्यालय में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

कैंप के दौरान राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न कार्य, जैसे नए राशन कार्ड के आवेदन, संशोधन, नाम जोड़ने या हटाने तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर कैंप में पहुंचकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाएं।

कैंप का विवरण:

स्थान: गिल रोड कार्यालय

तिथि: कल से लगातार 3 दिन

समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed