महिला मंडल खील घमरेहड़ की शकुंतला देवी ने फोड़ा मटका, रंगोली में जय मां दुर्गा कॉलेज बना विजेता

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के दौरान आयोजित की जा रही हैं विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक स्पर्धाएं
जोगिन्दर नगर, 03 अप्रैल/दैनिक जीत समाचार की रिपोर्ट
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर महिलाओं के लिए आज मटका फोड़ व मटका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल खील घमरेहड़ की शकुंतला देवी जबकि मटका दौड़ में महिला मंडल बंडेरी काथला विजेता रहे। मटका दौड़ प्रतियोगिता में ही महिला मंडल खील घमरेहड़ तथा महिला मंडल कोटरोपी क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे।
इसी दौरान स्कूल व कॉलेज विद्यार्थियों के लिए आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में जय मां दुर्गा नर्सिंग कॉलेज पहले, माउंट मौर्य स्कूल दूसरे तथा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर तीसरे स्थान पर रहे।
दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed