विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने विधानसभा में उठाई होशियारपुर का नाम ‘श्री गुरु रविदास जी नगर’ करने की मांग
Views: 11
जीरो आवर में रखा प्रस्ताव, कहा—श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती को समर्पित हो यह निर्णय
चंडीगढ़, 4 अगस्त। अरुण कुमार
आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने आज पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान जीरो आवर में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि होशियारपुर शहर का नाम बदलकर “श्री गुरु रविदास जी नगर” रखा जाए।
विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह मांग श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती को समर्पित है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और शिक्षाओं के माध्यम से समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया, इसलिए उनके सम्मान में यह कदम ऐतिहासिक होगा।
उन्होंने पंजाब सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए कहा कि यह निर्णय लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा हुआ है और गुरु रविदास जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि साबित होगा।
