पांवटा साहिब में ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ ने पकड़ी रफ्तार, AAP ने लोगों से जुड़ने की अपील
Views: 11
पांवटा साहिब में ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ ने पकड़ी रफ्तार, AAP ने लोगों से जुड़ने की अपील
इंद्रपाल चौधरी के नेतृत्व में चला जनसंपर्क अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बनाया प्रमुख मुद्दा
जीत समाचार श्री पांवटा साहिब /सिरमौर, 5 अगस्त।
आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान” के तहत बुधवार को श्री पांवटा साहिब में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से घर-घर संपर्क कर पार्टी की सदस्यता दिलाई और संगठन की नीतियों एवं विकास के विज़न से अवगत कराया।
यह अभियान श्री इंद्रपाल चौधरी के नेतृत्व में तथा श्री रणबीर सिंह राणा के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छ, ईमानदार और जनहित की राजनीति से जुड़ने का आह्वान करते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पारदर्शी शासन की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता लंबे समय से कांग्रेस और भाजपा की सरकारों को सत्ता में देखती आ रही है, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में विकास और जनकल्याण आधारित राजनीति को मजबूत करने के लिए लगातार लोगों के बीच पहुंच रही है।
नेताओं ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार के अवसर और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर बेहतर हिमाचल के निर्माण में भागीदार बनने की अपील की।
