शिकायत के बाद भी लग गया शटर” |नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच जोन-सी ब्लॉक-21 में कार्रवाई पर उठे सवाल
Views: 19
शिकायत की प्रति ‘जीत समाचार’ के पास | शिकायत के बावजूद निर्माण जारी रहने का दावा | नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल
लुधियाना, 06अगस्त | रिपोर्ट: विक्की कुमार
नगर निगम लुधियाना की जोन-सी बिल्डिंग ब्रांच एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला ब्लॉक-21 की एक इमारत से जुड़ा है, जहां शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने और बाद में शटर लग जाने का दावा किया जा रहा है। ‘जीत समाचार’ के पास इस मामले से संबंधित शिकायत की प्रति और निर्माण की विभिन्न चरणों की तस्वीरें मौजूद हैं।
टाइमलाइन: शिकायत से शटर तक का सफर
पहला कदम:
शिकायतकर्ता यादविंदर ने नगर निगम को लिखित शिकायत देकर दावा किया कि संबंधित सड़क पर कमर्शियल निर्माण नियमों के अनुरूप नहीं है।
दूसरा कदम:
निर्माण के दौरान की तस्वीरें जोन-सी के संबंधित एटीपी को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी गईं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
तीसरा कदम:
मामले को लेकर जब बिल्डिंग ब्रांच के पीसीएस अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना था कि “यदि निर्माण नियमों के विरुद्ध है तो इसे तुरंत रोका जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
चौथा कदम:
शिकायत और अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद, शिकायतकर्ता का आरोप है कि निर्माण कार्य नहीं रुका। उल्टा इमारत का निर्माण पूरा हो गया और उस पर शटर भी लगा दिए गए।
अब सबूत ‘जीत समाचार’ के पास
‘जीत समाचार’ के पास निर्माण के दौरान की तस्वीरें और अब शटर लगने के बाद की तस्वीरें मौजूद हैं। ये तस्वीरें सवाल खड़े करती हैं कि यदि शिकायत और सूचना समय रहते संबंधित अधिकारियों तक पहुंच चुकी थी, तो निर्माण कार्य आखिर कैसे पूरा हो गया ?
शिकायत के बाद भी नहीं रुका निर्माण ?
दस्तावेजों के अनुसार शिकायतकर्ता ने नगर निगम को लिखित शिकायत देकर दावा किया था कि संबंधित स्थान पर कमर्शियल निर्माण नियमों के अनुरूप नहीं है। शिकायत के बाद निर्माणाधीन इमारत की तस्वीरें भी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई थीं।
अधिकारियों से मांगा गया जवाब
मामले को लेकर जब बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों से जानकारी ली गई तो विभाग के एक पीसीएस अधिकारी ने कहा कि यदि निर्माण नियमों के विरुद्ध पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसके बावजूद शिकायतकर्ता का आरोप है कि निर्माण कार्य नहीं रुका और अब इमारत पर शटर भी लगा दिया गया है।
कमिश्नर को भी भेजी गई शिकायत
शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत नगर निगम कमिश्नर को भी भेजी है। शिकायत की प्रति ‘जीत समाचार’ के पास उपलब्ध है।
जीत समाचार’ के सवाल
01 शिकायत दर्ज होने के बाद भी निर्माण कार्य क्यों नहीं रुका?
02 क्या संबंधित निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृतियां और मंजूरशुदा नक्शा मौजूद है?
03 यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है, तो जिम्मेदारी किस अधिकारी की तय होगी?
04 शिकायत के बाद मौके का निरीक्षण कब और किस अधिकारी ने किया?
05 क्या नगर निगम इस मामले में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेगा?
अब सबसे बड़ा सवाल
जब शिकायत, तस्वीरें और सूचना पहले ही अधिकारियों तक पहुंच चुकी थीं, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है, तो इसकी जवाबदेही किस अधिकारी की तय होगी?
अब निगाहें निगम प्रशासन पर
अब यह देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो क्या संबंधित निर्माण और विभागीय जिम्मेदारी तय होगी, या मामला केवल फाइलों तक सीमित रह जाएगा।
‘जीत समाचार’ इस मामले की पड़ताल जारी रखे हुए है और जांच से जुड़े हर घटनाक्रम पर अपने पाठकों को तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराता रहेगा।
