राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर, डीसी गंधर्वा राठौड़ ने मुख्य सचिव को दी तैयारियों की जानकारी

0

Views: 22

15 अगस्त को बड़सर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगा समारोह | मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

हमीरपुर, 10 अगस्त (दिनेश कुमार शर्मा)

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं।

सोमवार शाम प्रदेश के मुख्य सचिव केके पंत ने शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हमीरपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समारोह की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस दौरान उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मुख्य सचिव को जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एएसपी लालमन शर्मा, एसी टू डीसी संजीत सिंह, बड़सर की एसडीएम स्वाति डोगरा, जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed