स्वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब का हरा-भरा तोहफा | बसंत एवेन्यू पार्क में लगाए पौधे

आरसी राजेश सोनी और प्रोजेक्ट चेयरमैन अवतार सिंह कंडा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना / 16 अगस्त / दिनेश कुमार शर्मा

80वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल 321-F, लुधियाना रीजन-2 की ओर से बसंत एवेन्यू स्थित पार्क में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न लायंस क्लबों के सदस्य एकत्र हुए और पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा और स्वच्छ वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

इस सेवा प्रोजेक्ट का नेतृत्व आरसी राजेश सोनी और प्रोजेक्ट चेयरमैन अवतार सिंह कंडा ने किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और कम होती हरियाली को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

कई लायंस क्लबों ने की भागीदारी

लुधियाना रीजन-2 से संबंधित कई लायंस क्लबों के सदस्यों ने इस अभियान में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए समाज को अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

नरेश गोयल का जन्मदिन भी मनाया

इस अवसर पर फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन नरेश गोयल एमजेएफ का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। क्लब सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

डीएसपी जसविंदर सिंह की विशेष भागीदारी

कार्यक्रम में नए सदस्य डीएसपी जसविंदर सिंह ने भी विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान का समर्थन किया और लोगों से प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन नरेंद्र सिंह सरन, अमरीक सिंह घुंगराना, सुरिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब के सदस्य और अन्य साथी उपस्थित रहे।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed