जीत समाचार | BIG ACTION कमिश्नर साहब ने ली सुध—‘लकी’ वाली बिल्डिंग फिर सील!

0

Views: 47

6 मंजिला बिल्डिंग की खबर का असर: सुबह आदेश, शाम तक दोबारा सील—अब सवाल, पहली सील खुली कैसे?

लुधियाना | 3 सितंबर 2026 विक्की कुमार

जोन-A की 15 फुट की सड़क पर 6 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग का मामला अब नगर निगम के उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एक्शन मोड में आ गया है। जीत समाचार द्वारा मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद ATP-A की ओर से बिल्डिंग को सील किया गया था।लेकिन इसके बाद सील खुलने का मामला सामने आया, जिसे जीत समाचार ने प्रमुखता से उठाया। मामला कमिश्नर के संज्ञान में पहुंचा तो सुबह ही संबंधित अधिकारियों को बिल्डिंग दोबारा सील करवाने के निर्देश दिए गए।

सुबह आदेश… शाम को फिर सील!

जोन-A के ATP की जानकारी के अनुसार, शाम तक उक्त बिल्डिंग को दोबारा सील कर दिया गया।अब कार्रवाई तो हो गई, लेकिन असली सवाल अभी बाकी है

पहली सील आखिर खुली कैसे?

अगर सील खोलने की अनुमति सक्षम स्तर से नहीं ली गई थी, तो सील खोलने वाले की जिम्मेदारी कौन तय करेगा? और क्या इस मामले में विभागीय कार्रवाई भी होगी?

अब ‘प्लास्टर-पेंट’ वाले फॉर्मूले पर भी नजर!

मामले में यह सवाल भी उठ रहा है कि कहीं निर्माण को बाद में पुराना दिखाने के लिए प्लास्टर-पेंट का सहारा तो नहीं लिया जा रहा? जीत समाचार के पास इस घटनाक्रम की अलग-अलग समय की तस्वीरें मौजूद होने का दावा है।नई ईंटों वाली बिल्डिंग से लेकर सील और फिर खुली सील तक—अब तस्वीरों की पूरी टाइमलाइन जांच के सामने है।

अब निगाहें कमिश्नर साहब पर

बिल्डिंग दोबारा सील हो गई है, लेकिन पहली सील खुलने की जिम्मेदारी और कथित रूप से दोबारा निर्माण गतिविधि होने की जांच अभी महत्वपूर्ण है।

क्या नगर निगम इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर बिल्डिंग मालिक और जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका तय करेगा? या मामला दोबारा सील लगने के साथ ही ठंडा पड़ जाएगा?

जीत समाचार का सीधा सवाल

सील तो दोबारा लग गई साहब—अब पहली सील किसने खोली, उसका हिसाब कब होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *