आरसेटी में 33 महिलाओं ने सीखा अचार, पापड़ और मसाला बनाने का हुनर

0

Views: 4

हमीरपुर, 3 सितंबर। (दिनेश कुमार शर्मा)

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), हमीरपुर में महिलाओं के लिए आयोजित 20 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हुआ। शिविर में 33 महिलाओं को अचार, पापड़, मसाला पाउडर सहित विभिन्न खाद्य उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कतना ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए आरसेटी की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना स्वरोजगार या कारोबार शुरू कर सकती हैं तथा इसके लिए बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं।

उन्होंने महिलाओं से प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीपीएफ अकाउंट, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता हरमेश राजपूत, सुरभि देवी, फैकल्टी सदस्य संजय हरनोट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed